उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को दुकान निर्माण व संचालन हेतु प्रदान कर रही आर्थिक मदद

लखनऊ: प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछडा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है। जिसमें शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण व संचालन की योजना चल रही है। इस योजना के अन्तर्गत दुकान निर्माण हेतु  20,000 रूपये एवं दुकान, खोखा, गुमटी, हाथ ठेला संचालन हेतु 10,000 रूपये प्रदान की जा रही है।  उन्होंने बताया कि  20,000 रूपये  में 15,000 रूपये की धनराशि 4 प्रतिशत साधारण ब्याज पर ऋण के रूप में तथा  5,000 रूपये अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। इसी प्रकार  10,000 रूपये में  7,500 रूपये की धनराशि 4 प्रतिशत साधारण ब्याज पर ऋण के रूप में तथा  2,500 रूपये अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। इस योजना अन्तर्गत दिव्यांगजन जन सुविधा केन्द्र व लोकवाणी के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते है तथा ई-आवेदन की अद्यतन् स्थिति भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण  व संचालन हेतु 79.53 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके लिए आवश्यक शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button