उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या- अशोक सिंह

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री पवन खेड़ा की असम पुलिस द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर की गयी गिरफ्तारी को उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता एवं मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने कड़ी निन्दा करते हुए इसे लोकतन्त्र की हत्या करार दिया है।

प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी को समान रूप से अपनी आवाज उठाने की आजादी मिली है। जिस बात को भारतीय जनता पार्टी मुद्दा बना रही है उस पर श्री पवन खेड़ा जी ने अपनी बात स्पष्ट कर दी थी उसके बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर भाजपाशासित राज्यों में फर्जी एफआईआर दर्ज कराकर अलोकतांत्रिक तरीके से श्री खेड़ा के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है। भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। जिसकी जितनी निन्दा की जाए वह कम है।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तानाशाही से डरने वाली नहीं है। जिस प्रकार कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे श्री पवन खेड़ा की अलोकतांत्रिक और गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तारी की गयी है कांग्रेस पार्टी इसके विरूद्ध संघर्ष करेगी और सच की जीत होगी। कांग्रेसजन न डरे हैं न डरेंगे, संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button