उत्तर प्रदेश

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 10833 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 788724 है: रणवीर प्रसाद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 4.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 7.1 मि0मी0 के सापेक्ष 59 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 610.9 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 694.6 मि0मी0 के सापेक्ष 88 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के संतकबीरनगर जनपद में 25 मि0मी0 या उससे अधिक वर्षा दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी बदायूं, शारदा-खीरी, घाघरा-बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर तथा क्वानों-गोंडा खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 16 जनपदों में 1097 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 64 टीमें तैनाती की गयी है, 6425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1129 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 45001 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 190745 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 508828 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1581 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 10833 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 788724 है।

Related Articles

Back to top button