उत्तर प्रदेश

प्रदेश की जनता को मिलेगी उत्तम परिवहन सुविधाएं: दयाशंकर सिंह

लखनऊ: 28 अप्रैल, 2022
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों की भौतिक दशा को उच्चीकरण करने के उद्देश्य से तीन वर्ष से अधिक आयु की समस्त बसों को डेन्ट-पेन्ट एवं सीटों की मरम्मत का कार्य परिवहन निगम को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में अब तक 6154 बसों के मरम्मत एवं डेंट-पेंट उच्चीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 187 बसों के मरम्मत एवं डेंट-पेंट आदि कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करा लिया जायेगा।
श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को आकर्षक, आरामदायक एवं सुविधाओं से युक्त परिवहन सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के नागरिकों को एक उत्तम परिवहन सेवाएं देने के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button