देश-विदेश

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के 3 मई की दोपहर तक गोपालपुर, चांदबली के मध्य पुरी के आस-पास ओड़िशा के तट पर पहुंचने की संभावना

नई दिल्ली: अत्याधिक गंभीर चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपरः

ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती जिलों- श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम के लिए तूफान की चेतावनी- पीला संदेश

बंगाल की खाड़ी में पश्चिम मध्‍य और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से उठा अत्‍याधिक भीषण चक्रवाती तूफान फोनी पिछले 6 घंटों में करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 1 मई को 08:30 बजे यह 14.1 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश तथा 83.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर ओडिशा के पुरी से 660 किलोमीटर दूर दक्षिण और दक्षिण पश्चिम तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 400 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। फोनी तूफान अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके मुड़कर 3 मई दोपहर को चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान 170-180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी गति बढ़कर 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

निम्न तालिका में तूफान के परिपथ का पूर्वानुमान और तीव्रता दर्शाई गई है:

तिथि/समय(आईएसटी) स्थिति (अक्षांश0उत्‍तरदेशांतर0पूर्व वायु की अधिकतम अनवरत

गति(किलोमीटर प्रति घंटा)

चक्रवाती विक्षोभ की श्रेणी
01.05.19/0830 14.1/83.9 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/1130 14.4/83.9 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/1730 14.9/83.8 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/2330 15.4/83.8 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
02.05.19/0530 16.1/83.9 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
02.05.19/1730 17.4/84.2 175-185 से 205 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
03.05.19/0530 18.5/84.8 170-180 से 200 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
03.05.19/1730 20.0/85.8 150-160 से 175 भीषण चक्रवती तूफान
04.05.19/0530 22.1/87.4 100-110 से 125 सघन चक्रवाती तूफान
04.05.19/1730 23.7/89.1 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
05.05.19/0530 25.6/91.2 45-55 से 65 गहरा विक्षोभ

चेतावनीः

  1. भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तर आंध्र प्रदेशः 2 मई को तटीय आंध्र प्रदेश (श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों) में अधिकांश स्‍थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्‍थानों पर 3 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।
  • ओड़िशा: 2 मई को दक्षिणी तटीय ओड़िशा के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 3 को तटीय ओड़िशा के साथ ही अंदरूनी ओड़िशा में भी अधिकांश स्‍थानों पर भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) और 4 मई को उत्तरी ओड़िशा के कुछ स्‍थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
  • पश्चिम बंगाल: 3 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय और उसके आसपास के जिलों में अधिकांश स्‍थानों पर भारी बारिश होने तथा कुछ एक स्‍थानों पर अधिक तेज बारिश होने की संभावना है। 4 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
  • अरूणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय: 4 और 5 मई को अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने तथा कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  1. हवा की चेतावनी
  • अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य, बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिनकी गति 210 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच रही है।
  • अगले 12 घंटों के दौरान  तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और केरल में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार की हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
  • 2 मई को उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तटवर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की तेज हवाएं चलने की संभावना है जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। 3 मई की सुबह इन हवाओं की गति 60-70 किलोमीटर तक होने और 85 किलोमीटर तक पहुंचने की भी संभावना है। 3 मई और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान इन हवाओं की गति ओड़िशा के तटवर्ती क्षेत्रों में 170-200 किलोमीटर प्रति घंटा तक और उत्तरी आंध्र प्रदेश के आस-पास के जिलों में 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद हवाओं की गति में कमी आएगी।
  • 2 मई को पश्चिमी बंगाल और उसके आस-पास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। हवाओं की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा होने और उसके बाद 85 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने की संभावना है। 4 मई की सुबह और उसके बाद 12 घंटों के दौरान इन हवाओं की गति 90-115 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
  1. समुद्र की स्थिति
  • बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग के ऊपर, उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, के उत्तर और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्रों में 1-3 मई, 2019 के दौरान और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग के ऊपर 2-4 मई के दौरान समुद्र की स्थिति खराब है।
  • आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों और उसके आसपास में 1 से 3 मई तक समुद्र की स्थिति काफी खराब होने की आशंका है। 2 से 4 मई के दौरान ओडिशा के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति काफी खराब होने की आशंका है।
  1. तूफान में उतार-चढ़ाव की चेतावनी
  • ओडिशा के गंजम, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के निचले क्षेत्रों में लगभग 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
  1. मछुआरों के लिए चेतावनी
  • मछुआरों को अगले 12 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण- पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य क्षेत्रों, पुद्दुचेरी के आसपास, उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में  1 मई तक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्रों, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और इसके आसपास के क्षेत्रों में 1-3 मई के दौरान और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम-मध्य से सटे क्षेत्रों तथा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 2 – 4 मई के दौरान नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
  • वे मछुआरे जो अभी गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जा चुके हैं, उन्हें तुरंत वापस लौटने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button