उत्तर प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,64,404 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 492 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,36,83,248 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 817 लोग तथा अब तक कुल 20,38,156 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4,766 एक्टिव मामले है।

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 फरवरी, 2022 को एक दिन में 6,82,974 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,17,77,807 तथा दूसरी डोज 11,53,37,716 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,23,90,589 तथा दूसरी डोज 36,75,099 दी गयी है। कल तक 22,07,329 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,53,88,540 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button