देश-विदेशसेहत

भारत में 94 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए, विश्व में भारत तीसरे स्थान पर

कोविड-19 टीकाकरण में भारत, विश्व में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है।

स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18 फरवरी, 2021 को प्रातः आठ बजे की स्थिति में कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख को पार कर गई है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 1,99,305 सत्रों के दौरान 94,22,228 टीकाकरण खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरे कर चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 13 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था।

क्रमांक राज्य/केन्द्र शासित क्षेत्र टीकाकरण लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 4,045 182 4,227
2 आन्ध्र प्रदेश 3,76,308 35,475 4,11,783
3 अरुणाचल प्रदेश 16,613 1,574 18,187
4 असम 1,31,651 5,573 1,37,224
5 बिहार 5,02,903 15,192 5,18,095
6 चंडीगढ़ 10,583 277 10,860
7 छत्तीसगढ़ 3,08,551 9,829 3,18,380
8 दादरा और नगर हवेली 4,143 94 4,237
9 दमन और दीव 1,480 94 1,574
10 दिल्ली 2,28,911 7,651 2,36,562
11 गोवा 13,692 354 14,046
12 गुजरात 6,99,443 17,801 7,17,244
13 हरियाणा 2,01,675 8,009 2,09,684
14 हिमाचल प्रदेश 87,499 4,306 91,805
15 जम्मू कश्मीर 1,59,765 2,501 1,62,266
16 झारखंड 2,32,671 7,541 2,40,212
17 कर्नाटक 5,10,696 54,397 5,65,093
18 केरल 3,79,034 16,153 3,95,187
19 लद्दाख 3,856 290 4,146
20 लक्षद्वीप 1,809 115 1,924
21 मध्य प्रदेश 5,97,537 0 5,97,537
22 महाराष्ट्र 7,64,965 16,835 7,81,800
23 मणिपुर 32,748 777 33,525
24 मेघालय 21,221 470 21,691
25 मिजोरम 12,976 585 13,561
26 नागालैंड 16,502 1,750 18,252
27 ओडिशा 4,21,142 18,248 4,39,390
28 पुदुचेरी 6,959 395 7,354
29 पंजाब 1,12,231 3,051 1,15,282
30 राजस्थान 7,44,741 15,334 7,60,075
31 सिक्किम 9,509 251 9,760
32 तमिलनाडु 2,95,338 14,039 3,09,377
33 तेलंगाना 2,79,534 53,701 3,33,235
34 त्रिपुरा 75,565 2,361 77,926
35 उत्तर प्रदेश 9,16,568 18,394 9,34,962
36 उत्तराखंड 1,23,656 3,063 1,26,719
37 पश्चिम बंगाल 5,57,880 15,866 5,73,746
38 अन्य 1,88,661 16,639 2,05,300
कुल 90,53,061 3,69,167 94,22,228

टीकाकरण अभियान के 33वें दिन (18 फरवरी, 2021) 7,932 सत्र में कुल 4,22,998 टीकाकरण खुराक दी गईं। इनमें से 3,30,208 लाभार्थियों को पहली खुराक और 92,790 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

दूसरी खुराक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में से 58.20 प्रतिशत सात राज्यों से थे। केवल कर्नाटक में ही 14.74 प्रतिशत (54,397) को दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F43M.jpg

कोविड-19 के मरीजों की स्थिति के संबंध में देखें तो भारत में स्वस्थ होने वाले मामलों में दैनिक आधार पर निरंतर वृद्धि बनी हुई है। आज की स्थिति में यह 1.06 करोड़ (1,06,56,845) रही। स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत रही। स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी के साथ रोजाना मौतों में कमी ने सक्रिय मामलों में निरंतर कमी सुनिश्चित की है।

भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले (1,37,342) कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में 11,987 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TKHK.jpg

पिछले 24 घंटे में राज्यों में सामने आए नए मामलों से सकारात्मक तस्वीर सामने आती है। पिछले 24 घंटे में केवल दो राज्यों से एक हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035M2P.jpg

16 राज्यों/केन्द्र शासित क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मृत्यु की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। ये हैं – दिल्ली, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, लद्दाख (केन्द्र शासित), नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश।

पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में 20 से ज्यादा मृत्यु दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043PRE.jpg

दैनिक संक्रमण दर में भी पिछले सात दिनों में निरंतर कमी आई है। एक फरवरी, 2021 को 1.89 प्रतिशत से कम होकर आज यह 1.69 प्रतिशत रह गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005NZH6.jpg

नए मामलों में से 75 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले नए 72 प्रतिशत मामलों और 55 प्रतिशत नई मृत्यु केवल महाराष्ट्र और केरल के दो राज्यों से हैं।

स्वस्थ होने वाले नए मामलों में से 85.14 प्रतिशत 6 राज्यों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक नए स्वस्थ होने के मामले 4,832 दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3,853 और उसके बाद कर्नाटक में 537 मरीज स्वस्थ हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006JP1O.jpg

12,881 नए दैनिक मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए।

86.61 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों से हैं।

दैनिक नए मामलों में केरल सबसे आगे हैं जहां 4,892 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,787 और तमिलनाडु में 454 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007R9NA.jpg

101 मृत्यु पिछले 24 घंटे में दर्ज की गईं।

नई मृत्यु में 76.24 प्रतिशत पांच राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40, उसके बाद केरल में 16 और पंजाब में दस मृत्यु दर्ज हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008HHC9.jpg

Related Articles

Back to top button