उत्तर प्रदेश

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,27,29,336 तथा दूसरी डोज 52,77,935 दी गयी है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,079 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 200 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,49,90,815 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 461 लोग तथा अब तक कुल 20,43,126 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,364 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 04 मार्च, 2022 को एक दिन में 6,58,627 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,22,29,714 तथा दूसरी डोज 11,87,02,036 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,27,29,336 तथा दूसरी डोज 52,77,935 दी गयी है। कल तक 22,95,046 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,12,34,067 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button