उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित कांस्य पदक विजेता को

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है व सीमित संसाधनों के बावजूद भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button