देश-विदेश

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज क्रिसमस की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ  निम्नलिखित है : –

“प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव, क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस का त्योहार प्रेम, दया और क्षमा के मूल्यों के प्रति हमारी आस्था की पुन: पुष्टि करता है। प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर आइए हम उन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं जिनके वे प्रतीक थे। आइए, हम कम भाग्यशाली लोगों के प्रति और अधिक दयालु बने तथा शांति, सहिष्णुता और समरसता की आधारशिला पर एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करें।

मैं कामना करता हूं कि क्रिसमस का यह त्योहार हमारे जीवन में असीम खुशियां लाए।”

Related Articles

Back to top button