उत्तर प्रदेश

नागरिक सुरक्षा में सराहनीय एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डनों को ‘उत्तर प्रदेश शासन प्रशस्ति पत्र’ दिया जायेगा: धर्मपाल सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 एवं 2021 में नागरिक सुरक्षा में सराहनीय एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डनों को उनकी सेवाओं के मान्यता स्वरूप ‘उत्तर प्रदेश शासन प्रशस्ति पत्र’ दिये जाने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा गठित चयन/स्क्रीनिंग समिति की संस्तुति के क्रम में वर्ष 2020 हेतु 08 स्वयं सेवकों एवं 2021 हेतु 14 स्वयं सेवकों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने दी।
नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि शान्ति व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति में नागरिक सुरक्षा से जुडी गतिविधियों की तत्काल आवश्यकता होती है ऐसे में नागरिक सुरक्षा में योगदान देने वालो वार्डेनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्वंय सेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके कार्यो एवं जिम्मेदारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राजन शुक्ला द्वारा इस संबध में आदेश जारी कर दिये गये है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2020 हेतु सहारनपुर के श्री दिनेश कुमार गुप्ता, पोस्ट वार्डेन सरसावा, गाजियाबाद के श्री अनिल अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डेनस, गोरखपुर के श्री विकास जालान, पोस्ट वार्डन (आर0), मेरठ के श्री नरेंद्र सिंह मलिक, डिप्टी चीफ वार्डेन, बरेली के श्री दिनेश कुमार सिंह, डिविजनल वार्डेन, प्रयागराज के श्री मनी मेहरा, पोस्ट वार्डेन, लखनऊ के श्री अमरनाथ मिश्रा, चीफ वार्डेन, कानपुर नगर के श्री अनुज चतुर्वेदी, डिविजनल वार्डेन को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
इसी प्रकार वर्ष 2021 हेतु झांसी के श्री जगमोहन लाल कश्यप, पोस्ट वार्डेन, नरौरा (बुलंदशहर) के श्री विकास वाष्णेय, डिविजनल, वार्डेन, सहारनपुर के श्री मौ0 आलम, डिप्टी चीफ वार्डेन, कानपुर नगर के श्री प्रवीण कपूर, स्टाफ अधिकारी, वार्डेन, गोरखपुर के श्री मुर्तुजा आलम, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) के श्री विजय कुमार दूबे, पोस्ट वार्डेन, मथुरा के श्री राजीव अग्रवाल, चीफ वार्डेन, बरेली के श्री रंजीत वरिष्ठ, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, मुरादाबाद के श्री विचित्र शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, गाजियाबाद के श्री विनोद कुमार शर्मा, घटना नियंत्रण अधिकारी, प्रयागराज के श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी, पोस्ट वार्डेन, मेरठ के श्री नरेन्द्र सिंह मलिक, डिप्टी चीफ वार्डेन, वाराणसी के श्री चन्दन चौधरी, स्टाफ आफिसर टू डिविजनल वार्डेन तथा लखनऊ के श्री सत्येन्द्र कुमार जौहरी, स्टाफ आफिसर को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button