उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का दिया सन्देश’

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) श्री स्वतन्त्र देव सिंह जी आज जनपद श्रावस्ती के राप्ती बैराज लक्ष्मणपुर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचें। इस दौरान निरीक्षण भवन के समीप मंदिर परिसर में पौधरोपण किया तथा लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना चाहिए, और उनका संरक्षण करना भी अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है।
इसके उपरांत मा० जलशक्ति मंत्री जी एवं मा0 मंत्री मत्स्य विभाग डा0 संजय निषाद जी ने तहसील जमुनहा में बनाये गये राहत शिविर प्राथमिक विद्यालय बहोरवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मा० जलशक्ति मंत्री जी, मा0 मंत्री मत्स्य विभाग, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायक, मा0 सदस्य विधान परिषद एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। मा0 मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही बाढ़ राहत सुविधाओं यथा भोजन, पानी, स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
इस दौरान मा० जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द में उनके साथ है। इसलिए बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध होती रहे, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होने बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद करते बाढ़ पीड़ितों को हर संम्भव मदद दिलाने भरोसा दिया।
मा0 मंत्री मत्स्य ने कहा कि किसी भी आपदा में किसी भी प्रकार की हानि होने पर प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। जिन लोगो के बाढ़ की चपेट में आर्थिक क्षति हुई है उन्हें सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। जिससे उनका जीवन यापन पुनः पहले जैसी स्थिति में लाया जा सके। इस अवसर पर अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button