उत्तराखंड समाचार

ओएनजीसी ऑडिटोरियम में विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएः सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा प्रकाशित वार्षिकी 2018 का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र देहरादून अपनी राष्ट्रवादी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मार्गदर्शन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर जवान देश की सेवा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रत्येक परिस्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा विश्व हमारे साथ खड़ा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी शक्तियाँ भारत के साथ खड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है। केन्द्र व राजय सरकार द्वारा महिलाओं और किसानों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी गयी हैं। केन्द्र की आयुष्मान भारत और राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से ईलाज कराना आसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button