देश-विदेश

युवा कार्य और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने श्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली: युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरेन रिजिजू ने पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “मैं अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। अरुण जी प्रतिभाशाली वकील और एक उत्कृष्ट सांसद थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी और उन्हें हमेशा उनकी गर्मजोशी और हाजिरजवाबी के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं हैं।”

Related Articles

Back to top button