उत्तराखंड विकास खण्डउत्तराखंड समाचार

युवा नेता विशाल कुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

देहरादून। नगर निगम वार्ड-24 के युवा नेता विशाल कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने आम जनता के हित में कईं कदम उठाए हैं जिसके कारण आज देश की सवा सौ करोड़ जनता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ विश्वास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये विकास देखकर कुछ दलों के पेट में जोरदार दर्द उठ रहा है वो तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं किन्तु जनता इन दलों की हकीकत को जान चुकी है इसलिए अब वो इनकी बातों में नहीं आने वाली, लोगों का प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा मे आज भी वही विश्वास कायम है। जिसका उदाहरण आज सैकड़ों की संख्या में लोगों का युवा नेता विशाल कुमार के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना है। वहीं राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा और उसकी सरकारों पर पूरा भरोसा है , भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार युवा वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है जिससे युवाओं को पलायन न करना पड़े। इस अवसर पर विशाल कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मेयर एवं धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button