
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के कार्यकाल में जो कुछ हुआ है उसे लेकर काग्रेंस संतुष्ट नहीं है। पहलगाम हमले के बाद भारत का एक्शन, पाकिस्तान से संघर्ष के बाद अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम- ट्रंप और मुनीर की लंच डेट, मालद्वीप के साथ परेशानियां आदि होने पर कांग्रेस ने अपने देश की सरकार पर तीखा हमला किया था। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर निकले, जिसमें घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा शामिल है। इस पर भी कांग्रेस उनके जाने के बाद देश की विदेश नीति पर सवाल उठा रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदेश नीति को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि इसने भारत के चारों ओर दुश्मन पैदा कर दिए हैं। खरगे ने यहां सामाजिक न्याय समारा भेरी को संबोधित करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और पंथनिरपेक्ष शब्दों को हटाने की चुनौती दी।
खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जहां लोग मर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, उनकी विदेश नीति अच्छी नहीं है, जिसकी वजह से हमारे चारों तरफ दुश्मन बन गए हैं। एक तरफ चीन है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान। आज नेपाल भी हमसे दूर होता जा रहा है। हर कोई हमसे दूर हो रहा है।