मनोरंजन

खेसारी की ‘डंस’ की डिजिटल रिलीज डेट का एलान

Khesari Lal Movie Duns Online Release Date: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब यह फिल्म ऑनलाइन दस्तक देने वाली है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ ने फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक दी। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अब ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है।

कल रिलीज होगी फिल्म
आज रविवार 29 जून को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। डंस के पोस्टर के साथ लिखा है, ‘कल आ रही है भोजपुरी की सबसे जबर्दस्त फिल्म- ‘डंस’। खेसारी लाल यादव का फुल एक्शन मोड ऑन’। फिल्म 30 जून को सवा बारह बजे रिलीज होगी। 

Related Articles

Back to top button