देश-विदेश

रूस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुतिन ने परिवहन मंत्री से छीना पद;

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट को पद से हटा दिया है। उन्हें पिछले साल ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे कुर्स्क के राज्यपाल थे। उनके निष्कासन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। वेदोमोस्ती के अनुसार उपमंत्री आंद्रेई निकितिन को परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है जो नोव्गोरोड क्षेत्र के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट से उनका पद छीन लिया है। रूसी राष्ट्रपति के आदेश के बाद रोमन स्टारोवोइट को निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि, पुतिन के इस फैसले के पीछे क्या वजह है? इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पिछले साल बने थे मंत्री

रूसी सरकार ने 14 मई 2024 को रोमन स्टारोवोइट को परिवहन मंत्री बनाया था। इससे पहले स्टारोवोइट को 5 साल तक रूस के पश्चिमी हिस्से में मौजूद कुर्स्क का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

5 साल से थे राज्यपाल

पिछले साल मई में स्टारोवोइट राज्यपाल के पद से हटाकर परिवहन मंत्री बना दिया गया। हालांकि, इसी के बाद यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने भारी तबाही मचाई थी।

Related Articles

Back to top button