उत्तर प्रदेश

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुएः सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे
उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री अरुण जेटली के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button