मनोरंजन

श्रीलंका में हुए बम धमाके से दुखी हैं जैकलिन फर्नांडीज, दिया ये दर्दभरा Tweet

मुंबई: आजकल बढ़ते क्राइम की वजह से जगह-जगह धमाके और अपराध हो रहे हैं जिसका असर ना केवल समाज पर बल्कि बाॅलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए हैं। श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए बम धमाकों में अभी तक 129 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग 300 लोग घायल हैं।

जिस पर जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जैकलीन ने ट्वीट कर लिखा- ‘श्रीलंका में हुए धमाके की खबर से दुखी हूं। इस तरह की हिंसा तुरंत रुकनी चाहिए।

केवल जैकलीन ही नहीं बल्कि इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं। बता दें जैकलीन का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में हुआ है। जैकलीन के पिता श्रीलंकन थे, जबकि मां मलेशियन थीं। साल 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और कई राउंड के बाद उन्हें मिस श्रीलंका चुना गया।

Related Articles

Back to top button