उत्तर प्रदेश

पूनम सिन्हा ने लखनऊ से भरा नामांकन, सपा ने बनाया है उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ दूसरे चरण का मतदान हो रहा था वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सीट से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पूनम हाल ही में सपा में शामिल हुईं थीं और इसके बाद उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इस सीट पर अब राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच सीधी टक्कर होगी। कांग्रेस ने यहां से अब तक अपना कोईं उम्मीदवार नहीं उतारा है। पूनम सिन्हा ने लखनऊ में मंगलवार को ही अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

इससे पहले उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा खुद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और इसके बाद उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है। इस बार यूपी में सपा बसपा और आरएलडी गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में लखनऊ सीट पर पूनम सिन्हा को बसपा का भी सहयोग मिल सकता है। जो भाजपा प्रत्याशी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button