उत्तराखंड विकास खण्डउत्तराखंड समाचार

पूर्व सैनिक संगठन का 17 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

देहरादून। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन का 17 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश रक्षा और सेवा के लिए एकजुट होने की बात कही। शनिवार को प्रेमनगर के दुर्गा माता मंदिर के पास संगठन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड सैन्य अधिकारी गंभीर सिंह नेगी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। बच्चों ने नेपाली, गढ़वाली और देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह ने पूर्व सैनिक और युवाओं को देश की सेवा और रक्षा के लिए तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने युवाओं को सेना में जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह थापा, मोहन सिंह भंडारी, भगवान सिंह थापा, ध्रुव सिंह बिष्ट, केएस बुटोला, गोविंद सिंह गुसाईं, शेर बहादुर, गोविंद थापा, गंगा बहादुर गुरुंग, चन्द्र बहादुर थापा, अमर बहादुर गुरुंग के अलावा पूर्व ग्राम प्रधान मंजू थापा मौजूद रहे।
संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक पेंशनर्स, विधवाओं की पेंशन समस्या का हल करवाना संगठन का का उद्देश्य है। शुरू से ही इस ओर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नौजवानों को सेना भर्ती के लिए प्रेरित करना, शहर, मोहल्ला, गली में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, देश, प्रदेश के किसी भी अपदा में पूर्व सैनिक बनकर कार्य करने और पूर्व सैनिक पेंशनर्स, विधवाओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए वजीफा दिलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button