देश-विदेश

‘RAW और Mossad मिलकर कर रहा था काम’, PAK फैला रहा था झूठ लेकिन खुल गई पोल; Iran-Israel War से जुड़ा कनेक्शन

एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) और पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम (PSF) ने भारत के खिलाफ झूठा प्रचार अभियान शुरू किया है। इस दुष्प्रचार का मकसद आसिम मुनीर की अमेरिकी यात्रा को लोगों की नजरों से छुपाना था जब मिडिल-ईस्ट में अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर था।

यह अभियान उस समय शुरू किया गया जब मिडिल-ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर था। Disinfo Lab की रिपोर्ट के अनुसार, इस दु्ष्प्रचार का मकसद आसिम मुनीर की अमेरिकी यात्रा को लोगों की नजरों से छुपाना था।

भारत के खिलाफ क्या-क्या झूठ फैलाए गए?

Disinfo Lab की रिपोर्ट के अनुसार, जो झूठ पाकिस्तान के नेटवर्क्स के द्वारा फैलाए गए वो हैं…

  • चार रॉ एजेंट गिरफ्तार: पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने चार भारतीय खुफिया एजेंटों को CPEC और सैन्य ठिकानों की जासूसी करते हुए पकड़ा। लेकिन इस दावे का कोई पुख्ता सबूत नहीं है, न ही ईरान या किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ने इसकी पुष्टि की।
  • भारत को ‘आतंकवादी राष्ट्र’ कहा गया: सोशल मीडिया पर भारत और इजरायल को आतंक फैलाने वाले देश कहकर प्रचार किया गया, जिसका उद्देश्य भारत की छवि खराब करना था।
  • अमेरिकी बॉम्बर भारत के ऊपर से गुजरे: एक वायरल अफवाह में कहा गया कि अमेरिका के B-2 बॉम्बर भारत के ऊपर से उड़कर ईरान पर हमला किया। इस दावे का कोई फ्लाइट ट्रैक, सैटेलाइट डेटा या आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
  • RAW-Mossad मिलकर कर रहे हैं हत्याएं: सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया गया कि RAW और Mossad मिलकर ईरान में हत्याएं और तोड़फोड़ कर रहे हैं, जबकि ईरान ने ऐसा कोई भी आरोप नहीं लगाया।
  • ईरान में पकड़े गए RAW एजेंट: यह भी दावा किया गया कि ईरान ने भारतीय एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो ईरानी नेताओं पर हमले की योजना बना रहे थे। लेकिन ईरानी सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।
  • RAW ने इजरायल को सैन्य ठिकानों की दी जानकारी: यह भी झूठ फैलाया गया कि रॉ ने इजरायल को ईरानी सैन्य ठिकानों को जानकारी दी। हालांकि, इसके कोई भी सबूत नहीं है।

Related Articles

Back to top button