राजनीति

भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर सपा ने चलायी थी गोलियां : स्वतंत्रदेव सिंह

कहा कांग्रेस सरकार ने नकारा था राम के अस्तित्व को

अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है उत्तर प्रदेश

मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित महानगर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस व सपा को निशाने पर लिया। उन्होने कहा कि कभी इंदिरा गांधी ने संसद का घेराव कर रहे संतो पर गोलियां चलायी थी। सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलायी। यह गोलियां भारत की संस्क्रति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत के राम में आस्था है यहां कण-कण में राम है आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया कांग्रे सरकार के दौरान सोनिया गांधी ने रामसेतु को नहीं माना आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द बड़ा खुद को हिंदू कहने यह मंदिर जाने में यह सब महसूस करते थे यह सब वोट बैंक के कारण के कारण से अभी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवी संस्कार से भी सपा का कोई नेता नहीं गया।
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब कश्मीर जा रहे थे तो लोग ने उन्हें रोका था। कश्मीर पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी हुई और शहादत की हुई। इसके बाद जिम्मेदार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कंधों पर आई उनकी हत्या हो गई अटल अटल जी ने जिम्मेदारी संभालते हुए जब 1980 में भाजपा की नींव रखी तथा इसके बाद चुनाव में पार्टी की दो सीटें आए तो उन्होंने कहा कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है जेल में रहने वाले गुंडे भी अंदर से हैं यूपी में अब संप्रदायिक दंगे नहीं होते जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ध्यान में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिंदू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी हम दोनों मिलकर इस देश का विकास करें दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करे। स्वागत भाषण देते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र में 2014 की सरकार बनने के बाद देश में राष्ट्रवाद का माहौल बना गरीब एवं मजदूरों के प्रति सरकार समक्ष समर्पित है सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपको विश्व स्तरीय नगरी मनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महानगर जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि योजनाओं का लाभ तत्पश्चात गरीबों को मिल रहा है कार्यक्रम का समापन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया इस अवसर पर विधायक बाबा गोरखनाथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ,जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ,आलोक सिंह रोहित, महंत राम कुमार दास ,प्रोफ़ेसर एलके सिंह, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनुराग बाजपाई ,शिक्षक नेता धीरेंद्र सतीश चंद ,तिवारी डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ,पूर्व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद ,डॉ वीके सिंह ,विश्वनाथ तिवारी, अरुण अग्रहरी ,अनिल सिंह ,राजेश कुमार यादव ,समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button