मनोरंजन

काजल अग्रवाल ने किया भोजपूरी फ़िल्म का प्रचार, खेसारी के साथ सपना चौधरी का जबरदस्त परफॉर्म

आज हम आपको बताएंगे रविवार का दिन भोजपूरी जगत के लिए क्यों ख़ास है और आज की टॉप 5 न्यूज़ कौन सी है। शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल की न्यूज़ के साथ करते हैं। भोजपूरी फ़िल्में काजल अग्रवाल को कितनी पसंद है ये आप इस वीडियो में देख सकेंगे। तस्वीरों में आप देखेंगे आम्रपाली दुबे का जन्मदिन जिसमें पहुंचे हुए हैं दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव। वीडियो में आपको दिखाएंगे हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का खेसारी लाल यादव के साथ ज़बरदस्त डाँस पर्फ़ॉर्म।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने किया भोजपूरी फ़िल्म का प्रमोशन

बॉलीवुड और साउथ फ़िल्मों की सुपरस्टार काजल अग्रवाल को भोजपूरी फ़िल्में कितनी पसंद है ये इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है। काजल अग्रवाल ने भोजपुरी फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का प्रमोशन किया है। अभिनेत्री ने कहा है कि ये फिल्म बेहद खास है और इसे आपको देखना ही चाहिए। काजल अग्रवाल के साथ ‘लागल रहा बताशा’ के लीड हीरो मनोज टाइगर भी मौजूद हैं। ये फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं।

खेसारी लाल यादव के साथ सपना चौधरी का डांस वीडियो

भोजपुरी जगत में भी अपने पैर पसार चुकी हरियाणा की कड़क डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वे खेसारी लाल यादव के यादव के परफॉर्म कर रही हैं। खेसारी का ‘ठीक है’ गाने पर सपना ने परफॉर्म किया था। अपनी स्टाइल में खेसारी ने भी सपना की तारीफ़ में शायरियां पढ़ी।

Related Articles

Back to top button