उत्तराखंड समाचार

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित कान्फ्रेस में प्रतिभाग करते हुए: मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखण्ड के वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित कान्फ्रेस में प्रतिभाग किया। कान्फ्रेस की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन द्वारा की गयी।

विश्व स्तर पर वर्ष 1972 में आयोजित ‘‘स्टाकहोम सम्मेलन’’ मानव एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुठी पहल थी। भारत सरकार द्वारा संविधान में संशोधन कर पर्यावरण संरक्षण को सम्मिलित किया। संविधान की अनुसूची-48। तथा अनुसूची-51। में पर्यावरण संरक्षण एवं वन तथा वन्य जीव संरक्षण हेतु नागरिकों के उत्तरदायित्व निर्धारित हैं। ‘‘स्टाकहोम सम्मेलन’’ के फलस्वरूप देश में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम-1974, वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम-1981 तथा पर्यावरण (सरंक्षण) अधिनियम, 1986 लागू किये गये। इसके सम्बन्ध मंे पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन पर चर्चा की गई।

बैठक में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डाॅ महेश शर्मा एवं विभिन्न राज्यों के मंत्रियों एवं उत्तराखण्ड के अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण डाॅ0 रणबीर सिंह व अन्य राज्य के सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button