देश-विदेश

वर्तमान समय में दिल्ली पुलिस के लिए क्राइम ग्राफ सुधारना एक बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद साल 2021 में साल 2020 के मुकाबले ज्यादा क्राइम हुआ। बात संगीन क्राइम की हो, साइबर क्राइम या स्ट्रीट क्राइम सभी मामलों का ग्राफ बढ़ा है।

यानी इस साल फिर क्राइम के ग्राफ को सुधारना बड़ी चुनौती होगा। हालांकि आने वाले समय में दिल्ली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करेगी जबकि सर्विलांस, ट्रैफिक, सुरक्षा आदि में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक,दिल्ली में 3 लाख से ज्यादा एफआईआर 2021 में दर्ज हुई जिनमें से लगभग 5500 गंभीर अपराध थे। 2.87 लाख अपराध ऐसे हैं जो ज्यादा गंभीर नहीं थे जबकि 9 हजार से ज्यादा झपटमारी हुई है। सेंधमारी की 2630 घटनाएं हुई हैं जबकि वाहन चोरी 37910 हुई हैं। अन्य चोरी के मामले 1.16 लाख से ज्यादा हुए हैं। वहीं हत्या में 3 फीसदी की कमी है जबकि 2019 के मुकाबले 2021 में 15 फीसदी पीसीआर कॉल कम हुई हैं। इसके अलावा 95 फीसदी गंभीर अपराधों को सुलझाया गया। बता दें कि अपराध के मकसद से 9 फीसदी हत्याओं को अंजाम दिया गया। 36 फीसदी हत्याओं के कारण दुश्मनी रहा इसके अलावा हत्या प्रयास में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। झपटमारी के मामलों में हुई बढ़ोत्तरी 13 फीसदी ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस 13 फीसदी चोरी की गाडिय़ां तलाश सकी है। वहीं 9 फीसदी मामले हथियार इस्तेमाल के मामले घटे हैं। गौरतलब है कि अपराधों में 80 फीसदी से ज्यादा अपराधी पहली बार पकड़े गए, वहीं डकैती में 96 फीसदी, हत्या में 87 फीसदी, लूट में 82 फीसदी, रेप में 99 फीसदी, झपटमारी में 87 फीसदी, जबरन उगाही में 84 फीसदी, हत्या प्रयास में 84 फीसदी। खासतौर से गैंगवार को रोकने के लिए 2021 में 30 नए मकोका के मामले दर्ज किए गए जबकि ड्रग्स के 566 मामलों में 857 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आम्र्स एक्ट के 2923 मामलों में 3527 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 2021 में मुठभेड़ के दौरान 7 कुख्यात बदमाश मारे गए हैं। 21 बड़े गैंग को चिन्हित कर उनके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गंभीर अपराधों में सजा दिलवाने के मामलों में 28 फीसदी की वृद्धि हुई है। महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में डेढ़ फीसदी आरोपी ही अनजान थे जबकि महिलाओं के लिए पिंक बूथ खोले गए हैं इसके अलावा 48 पिंक बूथ अभी तक खोले जा चुके हैं बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
दिल्ली में 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
दिल्ली में अभी पुलिस के 15215 सीसीटीवी लगे हैं जबकि 90 फीसदी मामलों को सुलझाने में सीसीटीवी एवं मोबाइल की टेक्निकल सर्विलांस से सुलझाया जाता है। द्वारका में युवती से हुई दुष्कर्म की घटना को पुलिस ने दूर के एक सीसीटीवी से पहचान लिया इस तरह के साक्ष्य अदालत में बहुत मायने रखते हैं। दिल्ली में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10 हजार से ज्यादा कैमरे लगेंगे पुलिस मुख्यालय में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस कमांड रूम बनेगा। इससे दिल्ली पुलिस बहुत मजबूत होगी और अपराध में कमी आएगी 2 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे सरकार एवं पब्लिक के हैं इन सभी को कमांड रूम से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button