
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किए तथा झंडा दिखाकर ई-रिक्शाओं को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, विधायक चायल श्रीमती पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अवधेश गुप्ता, निवर्तमान विधायकगण संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेंद्र फौजी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी, शिव मोहन मौर्य, चन्द्रदत्त शुक्ला तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UK News