सेहत

सिर्फ 21 मिनट का व्यायाम आपके जीवनकाल में बढ़ा देगा इतने साल

सिर्फ 21 मिनट का व्यायाम आपके जीवन के बढ़ा देगा 3 साल व्यायाम सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ्य नहीं रखता बल्कि ये आपके जीवनकाल को भी बढ़ा सकता है। एक शोध के अनुसार 21 मिनट का व्यायाम आपके जीवनकाल को तीन साल तक बढ़ा सकता है।

यह शोध 6,600 से अधिक लोगों पर किया गया था। 12 महीनों के इस शोध के दौरान ये पाया गया कि जिन लोगों ने इस दौरान रोजाना करीब 21 मिनट व्यायाम किया उनके जीवनकाल में 3 साल तक की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो लोग प्रतिदिन 90 या 60 मिनट व्यायाम करते है उनके जीवनकाल में 2.7 और 2.4 साल की बढ़ोतरी देखी गई।

सर्वे के दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि व्यायाम करने से उन्हें रोकने के लिए सबसे बढ़ा कारण समय न मिल पाना, लागत और मन न लगना बताया।

Related Articles

Back to top button