उत्तर प्रदेश

लखनऊ इम्बारकेशन से 300 हज यात्री रवाना हुए

लखनऊः हज-2019 के लिए लखनऊ इम्बारकेशन से 27 जुलाई को जाने वाली बीसवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5641 प्रातः 06ः18 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 157 पुरूष व 143 महिलायें, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से दो ख़ादिमुल हुज्जाज मो0 आरिफ़ एवं श्री अफ़रोज़ अहमद हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 292 हज यात्री बरेली से गये हैं।

इक्कीसवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5643 रात्रि 08ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी, जिसमें 152 पुरूष व 148 महिलायंे, कुल 300 हज यात्री रवाना होंगे। इस उड़ान से सबसे अधिक 164 हज यात्री फ़ैज़ाबाद से व 136 हज यात्री फ़तेहपुर से जायेंगे।

लखनऊ से बाइसवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5645 रात्रि 11ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी, जिसमें 162 पुरूष व 138 महिलायंे, कुल 300 हज यात्री रवाना होंगे। इस उड़ान से एक खादिमुल हुज्जाज मो0 आरिफ़ लखनऊ से हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे जायेंगे। इस उड़ान से सबसे अधिक 101 हज यात्री फ़र्रूखाबाद से, 88 यात्री फ़ैज़ाबाद से, 60 यात्री इटावा से एवं 44 यात्री उन्नाव से जायेंगे।

Related Articles

Back to top button