मनोरंजन

Khesari Lal Yadav के गाने पर Aamrapali Dubey ने मटकाई ऐसी कमर, देखकर हो जाएंगे ‘पानी पानी’

कुछ समय पहले Badshah ने Jacqueline Fernandez संग एक पानी पानी नाम का गाना रिलीज किया था। जैकलीन राजस्थान में इस गाने पर अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आई थीं। हाल ही में इस गाने का भोजपुरी वर्जन आया है जिसमें Khesari Lal Yadav और Akshara Singh ने परफोर्म किया है। ऑरिजनल गाने के बादशाह की झलक भी इसमें आपको देखने को मिलेगी। ये गाना इन दिनों इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। लोग इस गाने की रील बना बनाकर खूब शेयर कर रहे हैं। अब तो सेलेब्स ने भी इस गाने पर रील बनाना शुरू कर दिया है। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस ने पानी पानी पर अपनी कमर मटकाई है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। आम्रपाली जो अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वो सफेद लहंगा पहने खेसारी के गाने पर पानी पानी हो रही हैं। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें ऑरिजनल से ज्यादा ये गाना पसंद आया है। आप भी उनका ये डांस देखकर पानी पानी हो जाएंगे। यहां देखिए आम्रपाली का ये वीडियो।

पानी पानी गाने की तरह ही अब आम्रपाली का ये ठुमके लगाते हुए वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। बादशाह ने भोजपुरी वाले रीमेक गाने में खुद ही रैप किया है और साथ में अक्षरा और खेसारी का दमदार डांस तो है ही, इसलिए ये नया गाना काफी तहलका मचा रहा है। वहीं आम्रपाली जैसे स्टार्स ने इस गाने पर रील बना बनाकर गाने को और भी ज्यादा वायरल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button