उत्तराखंड समाचार

आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता अधिवेशन में शामिल हुए: उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा

लखनऊ: भारत विविधता में एकता वाला देश है, यहां सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। भारत और भारत के लोग अपने जज्बे के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां पुराने लखनऊ में घंटाघर पार्क पर अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा आयोजित ‘आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता अधिवेशन‘ में हजारों की संख्या में जुटे सूफी, मुस्लिम धर्मगुरुओं की उपस्थिति में  अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लखनऊ समरसता का शहर है हमारा देश ‘‘सबका साथ सबका विकास‘‘ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, हमारे देश का विकास 135 करोड़ भारतीयों के एक साथ मिलकर आगे बढ़ने से होगा। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के कायराना हमले देश को एकजुट होने से नहीं रोक सकते। हम कायर आतंकियों के मकसद को कभी पूरा नहीं होने देंगे। देश पर आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button