उत्तर प्रदेश

धनराशि के भुगतान हेतु निर्धारित प्रक्रिया का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदनोंपरान्त मनरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री मद के भुगतान हेतु राज्यांश की धनराशि रू० 150 करोड़ की स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की गयी धनराशि से सामग्री आदि के क्रय हेतु, सामग्री क्रय सम्बन्धी संगत शासनादेशो में निर्धारित क्रय प्रक्रिया/व्यवस्थाओं का अनुसरण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जारी शासनादेश में सम्बंधित को निर्देशित किया गया है कि धनराशि के आहरण व व्यय के सम्बन्ध में मितव्ययिता सम्बन्धी समय-समय पर निर्गत शासनादेशो एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button