उत्तराखंड समाचार

विधान सभा अध्यक्ष ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भगवान महावीर जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवाशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि जैन धर्म भारत के प्राचीन धर्मों में से एक है। स्वामी महावीर ने अपने मन, वाणी, और अपनी काया को जीत कर विशिष्ट ज्ञान प्राप्त किया। उन्होने अहिंसा को परमधर्म व कर्म को महत्वपूर्ण सिद्धान्त बताया।

श्री दीक्षित ने कहा भगवान महावीर के आदर्शों व सिद्धान्तो को समस्त जन मानस को आत्म-सात कर, जन कल्याण का कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button