उत्तर प्रदेश

हज की यात्रा पर गये यात्रियों की प्रथम वापसी प्रारम्भ, पहले दिन 368 हज यात्रियों की वापसी

लखनऊः लखनऊ उड़ान से हज की पवित्र यात्रा पर गये यात्रियों की प्रथम वापसी उड़ान आज 16 जुलाई, 2022 से प्रारम्भ हो गयी है जो 26 जुलाई, 2022 तक चलेगी। प्रथम उड़ान संख्या एस0वी0.5798 से आज 368 हज यात्रियों की वापसी लखनऊ हवाई अड्डे पर हुई है जिसमंे अधिकांश हज यात्री लखनऊ ज़िले के हैं।
सभी यात्री सुरक्षित एवं स्वस्थ लखनऊ पहंुचे हैं जिनका स्वागत करने हेतु एयरपोर्ट पर उ0प्र0 सरकार की ओर से श्री मोहसिन रज़ा, अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य हज समिति एवं सदस्य विधान परिषद्, उ0प्र0 के अतिरिक्त धर्मगुरु मौलाना सुफियान फिरंगी महली व अधिकारीगण उपस्थित थे। श्री धर्मपाल सिंह, मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ़ एवं हज, उ0प्र0 सरकार व श्री दानिश आज़ाद अन्सारी, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ़ एवं हज, उ0प्र0 सरकार ने भी हज यात्रियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ आगमन पर उन्हें बधाई दी और सभी हज यात्रियों के लखनऊ आगमन पर ज़म-ज़म सऊदी एयरलाइन्स द्वारा उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों के सभी चेक-इन-बैगेज प्राप्त हो गये हैं केवल 06 बैगेज आना शेष है। जिसकी पी0आई0आर0 यात्रियों को उपलब्ध करा दी गयी है।

Related Articles

Back to top button