देश-विदेश

तूफान फानी ने ओडिशा में ली 29 लोगों की जान, सबसे ज्यादा नुकसान पुरी और खुर्दा जिले में

ओडिशा सरकार ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी के आने के बाद से राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। मुख्य सचिव ए.पी. पधी ने कहा कि 21 लोगों की मौत पुरी में तथा आठ लोगों की मौत अन्य प्रभावित जिलों में हुई है। उन्होंने कहा, “हम अभी भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं और इसकी सही संख्या सभी मूल्यांकन पूरा करने के बाद बताई जा सकती है।”

चक्रवात फानी ने पुरी तथा खुर्दा जिले के भागों को तबाह कर दिया है, जहां हजारों पेड़ उखड़ गए हैं और कई घर ध्वस्त हो गए हैं।चक्रवात ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और संचार सुविधाएं भी ध्वस्त कर दी हैं।

भुवनेश्वर मेंं एक समीक्षा बैठक कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरी में 70 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 40 प्रतिशत जलापूर्ति बहाल की जा चुकी है। राज्य सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित 10,000 गावों और 52 नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम को तेजी दे दी है।

Related Articles

Back to top button