उत्तर प्रदेश

श्री हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2019 का ‘‘डाॅ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान‘‘

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2019 का ‘‘डाॅ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान‘‘ प्रदान किए जाने के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार श्री हृदय नारायण दीक्षित को आगामी 22 जून, 2019 (शनिवार) को सायं 05 बजे स्थानीय कला मन्दिर प्रेक्षागृह, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री राम नाईक की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा।

डाॅ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान राष्ट्रवादी सर्जकों एवं भारत की सनातन प्रज्ञा को अपने जीवन का पाथेय बनाकर राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु दिया जाता है। वर्ष 1990 में डाॅ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान का पहला सम्मान संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान एवं चिन्तक डाॅ0 श्रीधर भास्कर वर्णेकर को तथा गत वर्ष 2018 का सम्मान प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यकार तथा प्र्रेमचन्द विशेषज्ञ डाॅ0 कमल किशोर गोयनका, नई दिल्ली को प्रदान किया गया था।

इसके अतिरिक्त यह पुरस्कार पूर्व में दत्तोपंत खेगड़ी, विद्यानिवास मिश्र, अशोक सिंघल, एम0वी0 कामथ, वचनेस त्रिपाठी, के0आर0 मलकानी, डाॅ0 नरेन्द्र कोहली, श्री मुरली मनोहर जोशी आदि महान विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button