उत्तर प्रदेश

जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उ0 प्र0 के उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित 7 -कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की  समस्याओं  को उनसे सीधे   संवाद  करते हुये गम्भीरता पूर्वक  सुना ,और संबंधित लोगो को विश्वास   दिलाते हुये कहा कि उनकी समस्याओं  का निराकरण  त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होने  सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण  शीघ्रातिशीघ्र होना चाहिए और निर्धारित समय सीमा के अन्दर होना चाहिए ताकि  किसी फरियादी  को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान  न होना पड़े।
श्री  मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं  का त्वरित निस्तारण होना चाहिए  ।निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही  या उदासीनता  किसी भी दशा मे क्षम्य  नहीं  होगी। जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी  विवाद, सड़क निर्माण,  आवास आवंटन, , रास्ता सम्बन्धी विवादो के और  अन्य कई तरह के  मामले  प्रदेश के  दूर दराज  से आये लोगो ने रखे। उप मुख्यमंत्री जी  ने सभी को विश्वास  दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का  समुचित  समाधान  कराया जाएगा। कई मामले मे उप मुख्यमंत्री  ने सम्बन्धित  जिलो  के जिलाधिकारियो व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों  से  दूरभाष पर वार्ता करके समस्याओं का तत्काल  निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। जनता  दर्शन  मे आगरा, फतेहपुर,  फर्रुखाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज ,हरदोई, श्रावस्ती,कानपुर देहात , बरेली, गोंडा ,सोनभद्र ,मैनपुरी, बाराबंकी,खीरी,श्रावस्ती, कौशांबी, लखनऊ आदि विभिन्न जनपदों से  आये लोगों की उपमुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनी । कतिपय जनप्रतिनिधियों ने भी उप मुख्यमंत्री  से मिलकर अपनी कुछ समस्याएं व मांगे उनके समक्ष रखी । उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि समस्या का हरसंभव समाधान किया जाएगा और जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button