खेल

पद्मश्री सुधा सिंह अब रायबरेली की शान कही जाएंगी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिले की शान और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह को मंगलवार को भव्य समारोह में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान मिलते देखकर सुधा के चाहने वालों में खुशी छा गई।

पद्म सम्मान के साथ मिले प्रतीक चिन्ह को लेकर सुधा सिंह ने पिता हरि नारायण सिंह के साथ आउटडोर फोटो भी खिंचाईं। उनकी यह फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

केंद्र सरकार द्वारा इस साल के पद्म पुरस्कारों में जिले की शान मानी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया था। सुधा सिंह एशियन गेम्स में तीन हजार मीटर की स्टीपल चेज दौड़ में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके लिए उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड भी दिया जा चुका है। वह ओलंपिक गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में सुधा सिंह को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति की ओर से फोटो के साथ एक संदेश भी जारी किया गया, जिसमें सुधा सिंह को खेल और खिलाड़ियों का रोल मॉडल बताया गया।

Related Articles

Back to top button