देश-विदेश

मलाड सब-वे में पानी में फंसी स्कॉर्पियो, दो दोस्‍तों की दर्दनाक मौत

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आसमान से आफत बरसी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। उत्तरी मुंबई में दो दोस्त एक कार के अंदर फंसकर डूब गए। उनकी कार पिछली रात एक अंडरपास में फंस गई थी। इस दौरान शहर में भयानक बारिश हो रही थी।

37 वर्षीय इरफान खान और 38 वर्षीय गुलशाद शेख सोमवार की रात अपने घर लौट रहे थे जब उनकी SUV मलाड में एक लबालब भरे अंडरपास में फंस गई। अभी उनकी स्कॉर्पियो कार फंसी ही थी तभी उसके इंजन में पानी चला गया। इसके बाद गाड़ी बंद हो गई और उसके ऑटोमैटिक दरवाजे लॉक हो गए। इसके बाद बहुत कोशिशों के बाद भी दोनों दोस्त बाहर नहीं आ सके।

लोगों को घरों में ही रहने की दी गई हिदायत

मुंबई में 24 घंटे के अंदर हुई 2005 के बाद की सबसे भारी बारिश है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बारिश के अलर्ट को शुक्रवार तक बढ़ा दिया है. अगले 24 घंटों के लिए भी मुंबई में भारी से लेकर काफी भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक ट्वीट में कहा है, “आज भी मुंबई में IMD की भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते लोगों को यह सलाह दी गई है कि वे जब तक बहुत ज्यादा जरूरत न हो, घर से बाहर न निकलें।” source: oneindia

Related Articles

Back to top button