मनोरंजन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का गाना ‘जट लुधियाने दा’ हुआ रिलीज, तारा संग रोमांस करते दिखे टाइगर

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे नजर आएंगी। ये तारा और अनन्या की डेब्यू फिल्म है और फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के अब तक रिलीज हुए गाने दर्शकों के बीच काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो गया है।

रिलीज हुए गाने का टाइटल ‘जट लुधियाने दा’ है। इस गाने में टाइगर एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आईं हैं। गाने में अनन्या और टाइगर के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। गाने का लिंक टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

गाना कुल 2 मिनट 23 सेकेंड का है। गाने में तारा सुतारिया टाइगर की तरफ अट्रैक्ट होती दिखी हैं। वह उनके आगे पीछे घूमती और नाचती नजर आई हैं। वहीं टाइगर इस गाने में काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये गाना पूरी तरह से कॉलेज गोइंग लड़के लड़कियों के लिए है। इस गाने में टाइगर और तारा एक दूसरे के साथ एक कपल के रूप में भी दिखते हैं।

इस गाने में अनन्या पांडे भी दिखी हैं। वह गाने में कुछ देर के लिए आती हैं लेकिन वह कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई हैं। गाने को आवाज विशाल डडलानी और पायल देव ने दी है। वहीं इसमें रैपिंग डायना सिक्वेरा ने की है। गाने का संगीत विशाल और शेखर की जोड़ी ने दिया है। गाना कुल मिलाकर ठीक ठाक है।

बता दें फिल्म का निर्देशन फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे पुनीत मल्होत्रा ने किया है। एक निर्देशक के रूप में ये पुनीत की डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने मां हीरू जौहर और अपूर्व मेहता के साथ मिलकर किया है। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button