उत्तर प्रदेश

मेले के अवलोकन का आशय मिट्टी के बने उत्पादों को बढ़ावा देना है: धर्मवीर प्रजापति

लखनऊ: उ0प्र0 के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज डालीबाग, लखनऊ स्थित खादी भवन में चल रहे माटीकला बोर्ड मेले का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के दौरान मेले में लगी प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों से हालचाल जाना एवं उनके द्वारा बनाये गये बेहतरीन उत्पादों को क्रय भी किया।
श्री प्रजापति ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस अवलोकन का आशय माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में मिट्टी के उत्पादों को बढ़ावा देना एवं उत्पादकों का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित प्रत्येक समान अच्छे एवं उपयोगी हैं।
श्री प्रजापति ने कहा कि माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए इसके विकास के लिए बहुत प्रयास किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। जिसके परिणामस्वरूप इसका खूब विकास भी हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि मेले में आकर अधिक से अधिक खरीददारी करंे। मिट्टी के बने ये उत्पाद न केवल सुन्दर हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी एवं पर्यावरण के अनुकूल हैं।

Related Articles

Back to top button