उत्तर प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,11,952 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 34 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,76,41,124 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 31 लोग तथा अब तक कुल 20,46,639 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 467 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 मार्च, 2022 को एक दिन में 1,05,161 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,26,28,584 तथा दूसरी डोज 12,28,00,590 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,30,11,967 तथा दूसरी डोज 71,72,596 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 4,11,649 दी गयी। कल तक 23,93,194 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,84,18,580 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button