उत्तर प्रदेश

पर्यटन मंत्री ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि की कामना की है।
होली की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि भारत के प्रत्येक त्योहार अपनी विधि व परम्परा के साथ समाज, देश व राष्ट्र के लिए कोई न कोई विशेष संदेश संजोये रहते हैं। रंगों का त्योहार होली हमें आपसी कटुता व वैमनष्य को त्यागकर अपने शत्रुओं से भी गले मिलने का संदेश देता है। यह त्योहार मनुष्य के जीवन को खुशियों से भर देता है। होली का पर्व जीवन की नीरसता को समाप्त कर नई उमंग व रसता संचार करता है।
पर्यटन मंत्री ने कहा है कि होली का पर्व पारिवारिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली संस्कृति के धरोहर हैं। इसके साथ ही सभी त्योहार भारतीय संस्कृति, परम्परा व भारतीय सभ्यता के प्रतीक हैं। इन त्योहारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। श्री जयवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि होली के त्योहार को उसकी मूल भावना के साथ मनायें ताकि समाज में शांति के साथ समरसता में वृद्धि हो सके।

Related Articles

Back to top button