देश-विदेश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने महिला सशक्तीकरण पर एआईसीटीई लीलावती पुरस्कार 2020 प्रदान किये

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में महिला सशक्तीकरण के लिए विजेताओं को एआईसीटीई लीलावती पुरस्कार 2020 प्रदान किया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री पोखरियाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 456 टीमों को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां ‘नारी तू नारायणी’ हमारे लोकाचार और संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के तहत, सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बटाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि शामिल हैं। श्री पोखरियाल ने यह भी बताया कि सरकार ने उड़ान योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य स्कूल स्तर पर कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि हमने युवा महिलाओं के लिए अपनी तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रगति योजना शुरू की है। श्री पोखरियाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने लैंगिक समानता पर बहुत जोर दिया है और विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने लीलावती पुरस्कारों की स्थापना के लिए एआईसीटीई की पहल का स्वागत किया और जोर देकर कहा कि इस तरह के अभिनव कदम लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बहुत प्रेरित करेंगे। यह पहल महिलाओं के लिए शिक्षा और नवाचार में समानता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा, ‘मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए माननीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को धन्यवाद देता हूं। राष्ट्र में नारीत्व को सशक्त बनाने के लिए इस साल का लीलावती पुरस्कार प्रदान करते हुए एआईसीटीई को हर्ष हो रहा है। मैं उन सभी टीमों को बधाई देता हूं जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया है। भारत महिलाओं का सम्मान करने और नारीत्व की महिमा का गुणगान करने वाले देश के रूप में जाना जाता है और इस तरह की पहलों से एआईसीटीई भी हमारे देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रहा है।’

‘महिला सशक्तीकरण’ थीम पर आधारित, एआईसीटीई ने कुल 456 प्रविष्टियों में से विजेताओं को चुना, जिन्होंने 6 उप-विषयों में प्रतिस्पर्धा की, जिसमें महिला स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उद्यमिता और कानूनी जागरूकता शामिल हैं। प्रारंभिक प्रविष्टियों का विश्लेषण करने के बाद, प्रत्येक उप-विषय के तहत शीर्ष 10 प्रविष्टियों को प्रजेंटेशन के लिए प्रोफेसर सुषमा यादव, कुलपति, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला, हरियाणा और डॉ. विनीता एस. सहाय, निदेशक, आईआईएम बोधगया की अध्यक्षता वाली दो कमेटियों के समक्ष आमंत्रित किया गया।

‘महिला उद्यमिता’ उप विषय में सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु से एसडब्लूईएटी (सोना महिला उद्यमिता और प्रशिक्षण) ने प्रतियोगिता जीती। ‘डिजिटल साक्षरता’ उप विषय के तहत भारतीय विद्यापीठ ने प्रतियोगिता जीती। इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पुणे ने ‘साक्षरता’ उप विषय के तहत पुरस्कार जीता। ‘महिला स्वास्थ्य’ उप विषय में वालचंद तकनीकी संस्थान, महाराष्ट्र से डब्लूआईटी महिला स्वास्थ्य गठबंधन ने अवॉर्ड जीता। ‘कानूनी जागरूकता’ उप विषय में थियागराजर पॉलिटेक्निक कॉलेज की रेडिएंट सीथा ने यह प्रतियोगिता जीती। अंत में, ‘आत्मरक्षा’ उप विषय में तमिलनाडु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से परित्राणास ने पुरस्कार जीता।

डिजिटल साक्षरता उप विषय के तहत पुरस्कार जीतने वाली भारतीय विद्यापीठ ने कहा कि भारत में 2014 के बाद हुई इंटरनेट क्रांति ने राष्ट्र में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2014 के बाद भारत में इंटरनेट क्रांति हुई और इसने देश की महिलाओं को बढ़ने में मदद की है क्योंकि जानकारी उनकी उंगलियों पर उपलब्ध है। हालांकि अब भी, देश में कई महिलाएं हैं जिनके पास पर्याप्त डिजिटल साक्षरता नहीं है और हमें उन्हें भी समाज में आगे लाना चाहिए।

पुरस्कार पाने वालों की सूची

कानूनी जागरूकता

क्रमांक

स्थिति संस्थान का नाम टीम का नाम टीम के सदस्य
विजेता थियागराजर पॉलिटेक्निक कॉलेज, तमिलनाडु रेडिएंट सीथा
  1. आर. माहेश्वरी
  2. एम. पोन्नी
  3. पी. करुण्या देवी
  4. एस. सरण्या देवी
  5. सिस्टर ए.एस. सेलाइन ऑगस्टीन मेरी
प्रथम रनर-अप नवोदय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायचिऊर, कर्नाटक महिला सशक्तीकरण सीईएलएल-एनआईटीआर
  1. हर्षिता गंगखेड़
  1. एम तेजस्विनी
  1. गीता के. एम.
  1. शालिनी के.
  1. चन्नावीरम्मा ई.
द्वितीय रनर-अप पांडिचेरी इंजीनियरिंग कॉलेज, पुदुचेरी मलार
  1. रजाथी राथीनासामी
  1. संथी गुरुसामी
  1. पल्लावी तामीचेलवन
  1. गुजलाचोमी कोठांदापानी
  1. कविता कुमार राजेंद्रन
लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश उड़ान
  1. आयुष पुरवार
  1. गार्गी दुबे
  1. मेघा चौबे
  1. पलक जैन
  1. प्रज्ञा जैन
आत्मरक्षा 
विजेता सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु परित्राणास
  1. एस. अक्षय
  1. डी. जेसी रश्मि
  1. वडवन्नूर चेल्लन रामकृष्णन जयराम प्रदीप
  1. रामासामी श्रीकांत
  1. गुनासेकरन  बृंदा
प्रथम रनर-अप थियागराजर पॉलिटेक्निक कॉलेज, तमिलनाडु शक्ति
  1. तेजस्विनी वी
  1. जयंती सी
  1. भूवनाश्वरी टी
  1. उदय कुमार पी
  1. जे. अमूल राज
श्री साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज, तमिलनाडु महिला प्रतिरक्षा अभियान
  1. के. एल. नीथीश राजा
  1. एस. श्रीविद्या
  1. डॉ. एम. नित्या
  1. डॉ. के. लता
  1. एस. शुभा
द्वितीय रनर-अप विवेकानंद इस्ट्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजस्थान वॉरियर्स
  1. दीपिका जांगिड़
  1. तनुश्री मेहरवाल
  1. रुचि शर्मा
  1. वंदना अग्रवाल
जी. एच. रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर, महाराष्ट्र सुरक्षा चक्र
  1. मो. आसिम खान
  1. कंचन दियेवर
  1. विभा बोरा
  1. भक्ति पाटनकर
  1. इशा खेडिकर
स्वच्छता और स्वास्थ्य रक्षा 
विजेता श्रीमती किशोरीताई भोयर कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, महाराष्ट्र एसकेबीसीओपी इको क्लब
  1. तनिष्का रणदीव
  1. प्रांजल तिड़के
  1. डॉ. रेणुका दास
  1. श्रुति नासरे
  2. मनीष अगलावे
प्रथम रनर-अप सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु एसडब्लूएसएएच (सोना विमिंस सेनिटाइजेशन एंड हाइजीन)
  1. प्रियालता एस
  1. गुलशन ताज एमएनए
  1. परमशिवम एस
  1. कनिमोझी जे
  2. रश्मा एम
सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु वीओडब्लू- वीरंगा ऑफ वाश (वाटर सैनिटाइजेशन हाइजीन)
  1. एन हेमाप्रिया
  1. वेंकटेशन मुथुलक्ष्मी
  1. गांधीमारुथियन एल
  1. रेणुका विश्वनाथन
  2. के राजारमण
द्वितीय रनर-अप श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु एसकेसीईटी सैनिटाइजेशन एंड हाइजीन टीम
  1. काव्या एस
  1. सुधीर सोफिया
  1. करपागम मिलसामी
  1. आर गीतामणि
  2. पी ए तिरुनावुकारसु
महिला स्वास्थ्य 
1. विजेता वालचंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र डब्लूआईटी वूमेन हेल्थ कोलीशन
  1. डॉ. रुपाली जे. शेल्के
  1. डॉ. प्रतिभा यालागी अलादीप
  1. रश्मि दीक्षित
  1. दिपाली दिलीप
  2. रोहिणी एम
2. प्रथम रनर-अप पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी, महाराष्ट्र भारती पीसीपी सखी 1. वर्षा पोखरकर

2. अरुलमोझी सत्यनारायण

3. असवारी राउत

4. मंजुषा एस

5. सविता जी

3. द्वितीय रनर-अप कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु नैचुरल प्रोडक्ट्स फॉर हेल्थकेयर 1. टी सतीश कुमार

2. के कुप्पामुथु

3. सौंदराजन नित्य प्रिया

4. एस. वासुकी

5. एस. भारती कमला

4. बियानी इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, राजस्थान बियानी इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट 1. संजय बियानी

2. नीता माहेश्वरी

3. नेहा पांडे

4. पूनम शर्मा

5. अंजू भट्ट

महिला उद्ममिता
1. विजेता सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु एसडब्लूईएटी (सोना विमिन एंटरप्रेन्योरशिप एंड ट्रेनिंग)
  1. रामलिंगम एम
  1. श्रीनवासन पद्मा
  1. धनकोडी राजा
  1. कृष्णास्वामी पिल्लई रंगनाथन कविता
  2. ए. रणजीत कुमार
2. प्रथम रनर-अप एंटरप्रेन्योरशिप डेवेलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, गुजरात महिला सशक्तीकरण
  1. राजेश गुप्ता
  1. बैशाली मित्र
  1. निकिता टीए
  1. सत्य आचार्य
  2. रमण गुजराल
3. द्वितीय रनर-अप भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उन्मुक्त
  1. मनीषा शर्मा
  1. शुभ्रत नागपाल
  1. अर्पणा रावल
4. जी. एच. रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर, महाराष्ट्र आत्मनिर्भर
  1. स्वप्ना चौधरी
  1. अतुल देशमुख
  1. अर्चना राउत
  2. भार्गवी के.
  1. माधवी चौहान
साक्षरता –
1. विजेता भारती विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्यरशिप डेवेलपमेंट, पुणे डिजिटल लिट्रेसी
  1. श्वेता टाटे
  2. कीर्ती गुप्ता
  3. अनुराधा येशुगणे
  4. रजिता दीक्षित
  5. हेमा मिरजी
2. प्रथम रनर-अप श्री साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज, तमिलनाडु साई स्त्री विद्या अभियान
  1. एस. वसुप्रदा
  2. डॉ. सोमा प्रतिभा
  3. डॉ. एन. मणि
  4. बी. प्रिया
  5. एम. शिव शंकरी
3. द्वितीय रनर-अप हैदराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हैदराबाद वी-लिट
  1. देविका सुग्गुबोदी वी
  1. अरविंग सिद्दापुरम
  1. सुरेश आलुरी
  1. ज्योत्सना के
  2. सुशीला देवी
4. श्री मानकुला विनयागर इंजीनियरिंग कॉलेज, पुदुचेरी सुपर सोनिक
  1. पवित्राण टी.
  2. अरविंद के.
  3. बालमुरली एम
  4. हरिणी जी.
  5. जैसमीन ए.

Related Articles

Back to top button