उत्तर प्रदेश

उ0प्र0के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियो को दी शुभकामनाएं

लखनऊः उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन  आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश मे श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गांधी जी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनकी हर बात, हर काम प्रेरणा का संदेश है। वह संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत बने हुये हैं। बापू के आदर्श हमे समृद्ध भारत बनाने का मार्ग दर्शन  करते रहेंगे। उन्होने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाया। वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। कहा कि गांधी जी महान सोच वाले साधारण व्यक्ति  थे।
अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि हम सब लोग पुनःसंकल्प ले-कि गांधी जी के बताये हुये मार्ग का अनुसरण करते हुये राष्ट्र  के कल्याण व प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेगे और गांधी जी के रास्ते पर अनुगमन करते हुये मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button