देश-विदेश

उपराष्ट्रपति ने वैसाखी, विशु, पुथंडु, वैसाखड़ी, और बहाग बिहू की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने वैशाखी, विशु, पुथंडु, मसाड़ी, वैसाखड़ी और बहाग बिहू पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक संदेश में उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले ये पर्व जीवन की बेहतर गुणवत्ता के सूचक हैं। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई से जुड़े ये त्यौहार प्रकृति की चेतनता और प्रचुरता के जश्न के रूप में मनाए जाते हैं।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:

“मैं वैशाखी, विशु, पुथंडु, मसाड़ी, वैसाखड़ी और बहाग बिहू के शुभ अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

नव वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले ये पर्व जीवन की बेहतर गुणवत्ता के सूचक हैं। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई से जुड़े ये त्यौहार प्रकृति की चेतनता और प्रचुरता के जश्न के रूप में मनाए जाते हैं। ये भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी सभ्यता की गहरी श्रद्धा के प्रतिबिंब हैं। ये त्यौहार हमारे देश में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशियां लाएं।

Related Articles

Back to top button