उत्तर प्रदेश

प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ: रामनवमी व चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक बधाई संदेश में मंत्रिमण्डल के इन सदस्यों ने कहा है कि रामनवमी का त्योहार हमारी समृद्ध परम्परा एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।

इस पर्व को भगवान श्रीराम चन्द्र जी के जन्मोत्सव तथा चैत्र नवरात्रि पूजन के रूप में भी मनाया जाता है। मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने इस पर्व को पूरी आस्था एवं पारस्परिक सौहार्द एवं सदभावना के साथ मनाये जाने की अपील की है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा तथा मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों में कैबिनेट मंत्री सर्वश्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चैहान, धर्मपाल सिंह, एस.पी. सिंह बघेल, सत्यदेव पचैरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चैधरी, चेतन चैहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन तथा राम गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने शुभकामनाएं दी हैं।

इसी प्रकार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, सर्वश्री सुरेश राणा, उपेन्द्र तिवारी, डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, डा0 धर्म सिंह सैनी, अनिल राजभर, श्रीमती स्वाती सिंह के अलावा राज्यमंत्री डा0 नील कण्ठ तिवारी, गुलाब देवी, अर्चना पाण्डेय तथा सर्वश्री जय प्रकाश निषाद, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, मोहसिन रजा, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव ओलख, मनोहर लाल (मन्नू कोरी), संदीप सिंह तथा सुरेश पासी ने भी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button