उत्तर प्रदेश

डबल इंजन की सरकार में कमरतोड़ मंहगाई से पीड़ित है महिलाएंः ममता चौधरी

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जननायक श्री राहुल गांधी के पांच न्याय में से नारी न्याय की अवधारणा पर आयोजित कार्यक्रम के विविध रंग थे।
एक तरफ जहां नारी न्याय पर विमर्श हुआ, वहीं दूसरी तरफ महिला कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वंचित वर्ग की महिलाओं के बीच साड़ी, फल और मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से खाद्य महंगाई लगातार 10 प्रतिशत से ऊपर रही है। महिलाएं किस तरह से घर का चूल्हा जला रही हैं ये पीड़ा वो ही जानती है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि एक तो रोजगार नहीं, ऊपर से महंगाई, गरीबों पर यह दो तरफा वार बहुत कष्टदाई है।
श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला हकों की सशक्त पक्षधर अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रतिबद्ध है, महिलाओं को उनका हक दिलवाने के लिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा, अनामिका यादव प्रियंका गुप्ता, डॉक्टर सुधा मिश्रा, डॉक्टर रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, सुषमा मिश्रा, लता द्विवेदी, उरुशा राना, मंजूदीप रावत आदि मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button