Tuesday , March 17 2026

आत्महत्या करने वाले एडीजीपी पंजाब के आप विधायक के करीबी रिश्तेदार थे…

चंडीगढ़ में आत्महत्या करने वाले एडीजीपी वाई. पूरन कुमार, बठिंडा ग्रामीण के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के साले थे। अमित रतन के पिता बाबू सिंह एक सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं। जबकि अमित रतन की पत्नी सनमीत कौर भी एक आईपीएस अधिकारी हैं और हरियाणा में डीआईजी के पद पर तैनात हैं।आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। वाई. पूरन कुमार ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला। गौरतलब है कि वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं।वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एडीजीपी आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से करीब ढाई घंटे पहले आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने अपनी आईएएस पत्नी को कई कॉल किए थे। हालांकि, वह कॉल रिसीव नहीं कर पाईं। गौरतलब है कि वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं।